घऱ में घुसकर मारपीट-तोडफोड के 2 आरोपी गिरफ्तार

सतना: घर में दुस्साहसिक तरीके से घुसकर मारपीट करने और कार को बुरी तरह क्षतिग्रस्त करने जैसी घटना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली थाना प्रभारी रावेन्द्र द्विवेदी से प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी अलंकित अहिरवार निवासी जवाहर नगर मेन रोड  ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वे साई पैलेस मे अपनी कार से गेट थे।

रात करीबन 02.00 बजे वापस जैसे ही अपने घर के पास पहुचे तो देखा कि घर के सामने राज सिह चौहान अपने साथियो के साथ खडा था । देखते ही बुरी बुरी गालियां देते हुए गाडी मे राड व पत्थर से तोड फोड करने लगा। मना करने पर जान से मारने की नियत से उनकी तरफ दौडा तो वे अपने  घर में जाकर दरवाजा बंद करने लगे। तभी जबरजस्ती दरवाजा में धक्का देकर घऱ के अंदर घुस आये।

यह देख वे दूसरे कमरे में घुस गए गए। तो राज सिंह व उसके  साथी जान से मारने की धमकी देतु हुए घर से बाहर चले गए । पुलिस द्वारा विवेचना के बाद आरोपी राज सिंह बैस पिता यशवन्त सिंह उम्र 22 साल निवासी प्रेमनगर व अनुज बाल्मीक पिता तेजू बाल्मीक उम्र 24 साल निवासी बजरहा टोला को गिरफ्तार कर लिया गया।

Next Post

बेकाबू बाइक नदी में गिरी, युवक घायल

Mon Dec 8 , 2025
सीधी: जिले के मझौली थाना अंतर्गत तिलवारी के पास आज सुबह एक सडक़ हादसे में बेकाबू बाइक अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। हादसे के बाद घायल युवक को 108 एंबूलेंश से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौली पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के पश्चात घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया […]

You May Like