
सीधी।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० बबिता खरे ने बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं में स्वास्थ्य और पोषण से जुड़ी चुनौतियों की पहचान कर उन्हें समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।
अभियान के अंतर्गत मातृ और शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार
किशोरियों में पोषण और एनीमिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना, गैर संचारी रोग जैसे उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर की स्क्रीनिंग, संचारी रोग जैसे क्षय रोग, कुष्ठ रोग की स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता के साथ-साथ समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। अभियान के तहत
स्वास्थ्य और पोषण शिविरों का आयोजन, विशेषज्ञ चिकित्सा शिविरों का आयोजन, स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का आयोजन,जागरूकता गतिविधियाँ जैसे पोषण, मासिक धर्म स्वच्छता, योग इत्यादि को शामिल किया गया है।
अभियान का 17 सितंबर को जिला और विकासखंड स्तरीय शुभारंभ और 2 अक्टूबर 2025 समापन समारोह में उपलब्धियों का प्रदर्शनकिया जाएगा। इस अवधि में निश्चित दिवसों पर शिविरों का आयोजन किया जाएगा।विशेष रूप से अभियान में महिलाओं और किशोरियों की स्वास्थ्य समस्याओं की समय पर पहचान, मातृ और शिशु स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, समुदाय में पोषण, स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता, गैर संचारी रोगों के प्रति जागरूकता और समय पर पहचान कर जटिलताओं से बचाव, संचारी रोगों जैसे क्षय उन्मूलन और कुष्ठ उन्मूलन में समाज की भागीदारी को सुनिश्चित किया जाएगा।सीएमएचओ डॉ० बबिता खरे ने कहा कि शासन द्वारा इस अभियान के माध्यम से महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है, यह अभियान महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएगा और उन्हें स्वस्थ और सशक्त बनाएगा।
