नवागत उज्जैन व इंदौर संभागायुक्त ने किए महाकाल के दर्शन

उज्जैन। नवागत उज्जैन संभागायुक्त आशीष सिंह और नवागत इंदौर संभागायुक्त सुदाम खाड़े ने आज महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल का पूजन-अभिषेक किया। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर प्रांगण में व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया और अधिकारियों से जानकारी ली। दोनों संभागायुक्तों ने उज्जैन के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को रेखांकित करते हुए मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देने की बात कही। महाकालेश्वर दर्शन के बाद उन्होंने व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

Next Post

अमित शाह ने मोहन भागवत को दी जन्मदिन की बधाई

Thu Sep 11 , 2025
नयी दिल्ली 11 सितंबर (वार्ता) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी है। श्री शाह ने आज ‘एक्स’ पर लिखे एक पोस्ट में श्री भागवत की अदभुत जीवन यात्रा की चर्चा करते हुए कहा, “राष्ट्रीय स्वंय […]

You May Like