अमित शाह ने मोहन भागवत को दी जन्मदिन की बधाई

नयी दिल्ली 11 सितंबर (वार्ता) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी है।
श्री शाह ने आज ‘एक्स’ पर लिखे एक पोस्ट में श्री भागवत की अदभुत जीवन यात्रा की चर्चा करते हुए कहा, “राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के सरसंघसंचालक आदरणीय श्री मोहन भागवत जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! संघ के प्रचारक होने से लेकर संघ के आदरणीय सरसंघसंचालक होने तक भागवत जी ने समाज सेवा और युवकों के चरित्र निर्माण के लिए अमूल्य योगदान दिया है।”
गृहमंत्री ने श्री भागवत की आपातकाल के दौरान भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा, “उन्होंने आपात काल के दौरान संघ को लोकतंत्र की रक्षा का प्रतीक बनाने और युवाओं को संगठित करने एवं राष्ट्र को सर्वोपरि रखने की सीख देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मैं उनकी लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं।”
श्री भागवत का जन्म 11 सितंबर 1950 को महाराष्ट्र के चंद्रपुर में हुआ था। गुरुवार को वह 75 वर्ष के हो गए।

Next Post

सीआरपीएफ का पत्र राहुल को डराने की कोशिश : कांग्रेस

Thu Sep 11 , 2025
नयी दिल्ली, 11 सितम्बर (वार्ता) कांग्रेस ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल-सीआरपीएफ की ओर से पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को लिखे गये पत्र पर तीखी प्रतिक्रिया करते हुए इसे डराने की कोशिश करार दिया है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख पवन […]

You May Like