साइबर ठग ने खाते से उड़ाए बीस हजार

जबलपुर: साइबर ठग ने हनुमानताल चांदनी चौक निवासी एक युवक के खाते से बीस हजार रूपए निकाल लिए। हनुमानताल पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक मोहम्मद शकील पिता मोहम्मद जिलानी 33 वर्ष निवासी चांदनी चौक हनुमानताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह फल का व्यापार करता है। उसका खाता एचडीएफसी बैक दमोहनाका शाखा में है। बैंक खाते से 10-10 हजार की राशि दो बार में अज्ञात व्यक्ति के द्वारा आहरित कर ली गई।

जब उसे जानकारी लगी तो वह दमोहनाका स्थित एचडीएफसी बैंक गया और वहाँ बैंक अधिकारियों के समक्ष खाते से राशि आहरित कर लिये जाने के संबंध में शिकायत की तो बैंक अधिकारियों के द्वारा बताया गया कि साजिद पिता निजामुद्दीन निवासी पुणे सिटी महाराष्ट्र के द्वारा आईडी बनाई गई, इसका उपयोग कर उसने पैसे निकाला है। इसके बाद किसी अब्दुल हामिद शेख नाम के व्यक्ति के स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया के खाते में ट्रांसफर किये हैं।

Next Post

झगड़े का वीडियो बनाया तो चाकू से किया वार

Sun Aug 17 , 2025
जबलपुर: कोतवाली थाना अंतर्गत संगम कॉलोनी में झगड़े का वीडियो बनाने पर बदमाश ने एक युवक पर चाकू से वार कर दिया। हमले में युवक घायल हो गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।पुलिस के मुताबिक वी आकाश वैमारपू निवासी सर्वोदय नगर रानीताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि […]

You May Like