झगड़े का वीडियो बनाया तो चाकू से किया वार

जबलपुर: कोतवाली थाना अंतर्गत संगम कॉलोनी में झगड़े का वीडियो बनाने पर बदमाश ने एक युवक पर चाकू से वार कर दिया। हमले में युवक घायल हो गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।पुलिस के मुताबिक वी आकाश वैमारपू निवासी सर्वोदय नगर रानीताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ड्राइवरी एवं गोलबाजार में लगने वाली प्रदर्शनी में काम करता है।

बीती रात संगम कॉलोनी मोड़ पर भेलपुरी के ठेले वाले रमेश बर्मन के ठेले के पास खड़ा था, वहीं पास में उसी समय एक एक्सेस गाड़ी पर एक लडक़ा और एक लडक़ी बैठे थे, उनके पास में दो लडक़े खड़े थे जिनमे से एक हर्ष झारिया था, चारों लोग आपस में झगड़ा कर रहे थे। झगड़ा देखकर वह उनकी फोटो खींचने के लिये मोबाइल निकाला और फोटो खींची, तब एक्सेस पर बैठी लडक़ी और उन लडक़ों में से एक लडक़ा उसके पास आया और बोला कि तुम हमारा वीडियो बना रहे हो और चाकू से वार कर चोटें पहुंचा दी, और सभी भाग गए।

Next Post

लोन की किस्त नहीं चुकाई तो चाकू से गोदा

Sun Aug 17 , 2025
जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत निर्भय नगर में लोन की किश्त नहीं चुकाने पर फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने घर मेें घुसकर चाकूबाजी कर दी। लोनधारक पर हमला किया।पुलिस के मुताबिक प्रशांत सेन निवासी निर्भय नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मारूति स्टैंडर्ड आटो एजेंसी विजय नगर में प्रायवेट काम करता […]

You May Like