
रतलाम। लोकायुक्त पुलिस के एक दल ने 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते एक पंचायत सचिव को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
एसडीएम द्वारा किए गए एक आदेश का पालन करने के लिए बांगरोद पंचायत सचिव महेश जाट ने आवेदक से एक लाख रुपए रिश्वत की मांग की थी। लोकायुक्त पुलिस के अनुसार मामला 28 अगस्त 2025 का है। ग्राम बांगरोद निवासी राहुल बैरागी ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन आनंद यादव को शिकायत की थी । पंचायत सचिव महेश जाट अवैध रजिस्ट्री को शून्य करने और एसडीएम रतलाम के आदेश का पालन करने के बदले 1 लाख की रिश्वत मांग रहा है। लोकायुक्त निरीक्षक दीपक शेजवार की टीम द्वारा मंगलवार को योजनाबद्ध तरीके से पंचायत सचिव महेश जाट को 10 हजार की रिश्वत लेते हुए साक्षी पेट्रोल पंप के पास चाय की दुकान से पकड़ा।
