सीहोर। शासकीय कन्या महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा के तत्वाधान में महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय गणित दिवस का आयोजन किया गया.इस अवसर पर “वैदिक गणित का वैशिष्ट्य विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को भारतीय गणितीय परंपरा, वैदिक गणित की सरल एवं त्वरित गणना पद्धतियों तथा आधुनिक शिक्षा में इसकी उपयोगिता से अवगत कराना रहा. प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं ने वैदिक गणित की वैज्ञानिकता, व्यवहारिकता एवं भारतीय ज्ञान परंपरा में इसके महत्वपूर्ण योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए.
