नर्मदा परिक्रमावासियों से बदमाशों ने की लूट

शाहगंज। पवित्र सलिला मां नर्मदा की परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं के साथ बुधनी हाइवे पर लुट हो गई। लुट की घटना जोशीपुर टोल प्लाजा के करीब की बताई जा रही है. मामले में सूचना मिलने पर शाहगंज थाना पुलिस ने आवेदन लेकर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के जिला नासिक लक्ष्मीनगर गांव निवासी भाऊ साहिब पिता लक्ष्मण पवार अपने साथियों के साथ नर्मदा परिक्रमा पर निकले हैं. बुधवार दोपहर करीब 12 बजे बुधनी हाइवे के जोशीपुर टोल प्लाजा के समीप से जब वह गुजर रहे थे तभी उनके पास अज्ञात बाइक सवार बदमाश आए और परिक्रमावासी के साथ झुमझटकी कर पर्स छीन लिया. परिक्रमा वासी भाऊ साहिब ने बताया कि पर्स में करीब सात हजार रुपए और जरूरी दस्तावेज थे. जो आरोपियों ने छीन लिए. मामले की जानकारी लगते ही शाहगंज थाना पुलिस ने आवेदन लेकर जांच शुरू कर दी है. चूंकि मामला बुधनी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. इस घटना से लोगों में नाराजगी का माहौल बना हुआ है.

 

Next Post

इंदौर में हरित क्षेत्र बढ़ाने की विस्तृत कार्ययोजना बनाने की जरूरत

Thu Dec 25 , 2025
इंदौर: दिल्ली समेत उत्तर-भारत में उत्पन्न, गंभीर पर्यावरण संकट इंदौर के लिए भी एक आसन्न चुनौती है. विकास जरूरी है पर उसे सतत, समावेशी एवं पर्यावरण सम्मत बनाना होगा. इस हेतु सुस्पष्ट नीतियां एवं जन सहभागिता जरूरी है.डेवेलपमेंट फाउंडेशन द्वारा अभय प्रशाल स्थित होल्कर ज्ञान मंडपम में ‘वर्तमान परिदृश्य में […]

You May Like