भोपाल। जिला पंचायत सीईओ इला तिवारी के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में संचालित टैक्स सखी इनोवोटिव ऑन टैक्सेशन को प्रतिष्ठित स्कॉच अवार्ड 2026 से नई दिल्ली में जिला पंचायत को सम्मानित किया गया. यह यह सम्मान जिला पंचायत सीईओ इला तिवारी के निर्देशन में शिवानी मिश्रा, देवेश सराठे सीईओ जनपद पंचायत एवं रेखा पाण्डेय, जिला परियोजना प्रबंधक, एसआरएलएम द्वारा ग्रहण किया गया. यह एवार्ड जिला पंचायत द्वारा टैक्स सखी इनोवोटिव ऑन टैक्सेशन के अंतर्गत कर जागरूकता एवं कर को बढ़ावा देने किए गए प्रभावी कायों की उपलब्धियों पर मिला है. जो जिला पंचायत सीईओ के निरंतर प्रयास, मार्गदर्शन, टीमवर्क का परिणाम है. इस उपलब्धि के लिए सीईओ इला तिवारी ने समस्त टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है.
