भाकिस का प्रशिक्षण वर्ग, किसानों ने सीखी रीति नीति

भोपाल।भारतीय किसान संघ मध्यभारत प्रान्त के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन हुआ. इस वर्ग में 120 प्रशिक्षणार्थियों ने प्रशिक्षण लिया. प्रान्त प्रचार प्रमुख मध्यभारत, राहुल धूत ने इस पर जानकारी साझा की. उन्होंने बताया कि 11 और 12 मई को राज्य कृषि प्रशिक्षण एवं सूचना केंद्र रातीबड़ में कार्यक्रम आयोजित हुआ. जहां प्रदेशभर से आए हुए प्रांतीय,संभागीय और जिलों के प्रमुख कार्यकर्ताओ ने प्रशिक्षण लिया. प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओ ने संगठन की रीति नीति,कार्यपद्धति, संगठन विस्तार, आचरण, करणी कार्य सहित विषयों पर जानकारी साझा की गई.

उद्घाटन सत्र में अखिल भारतीय संगठन मंत्री दिनेश कुलकर्णी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इसके बाद अलग- अलग सत्रों में क्षेत्रीय संगठन मंत्री महेश चौधरी,अखिल भारतीय उपाध्यक्ष राम भरोसे बसोतिया, प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह आंजना, प्रदेश महामंत्री चंद्रकांत गौर, भारत एग्रो इकोनॉमिक्स सेंटर के अध्यक्ष और अखिल भारतीय कार्यकारणी सदस्य प्रमोद चौधरी ने कार्यकर्ताओं को जानकारी दी. प्रशिक्षण वर्ग की अध्यक्षता प्रान्त अध्यक्ष सर्वज्ञ दीवान ने और मंच का संचालन प्रान्त महामंत्री शिवानंद रघुवंशी ने किया.वर्ग के व्यवस्थापक प्रान्त संगठन मंत्री मनीष शर्मा के मार्गदर्शन में प्रान्त कोषाध्यक्ष सतीश तिवारी रहे. भारत माता पूजन एवं ध्वजारोहण के बाद कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ और ध्वजवतरण के बाद इसका समापन हुआ. आभार प्रान्त अध्यक्ष सर्वज्ञ दीवान ने प्रकट किया गया.

 

Next Post

संत नगर रेलवे स्टेशन पर जुलाई तक पूरा हो जाएगा निर्माण कार्य

Tue May 13 , 2025
भोपाल।संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन बैरागढ़ पर चल रहा निर्माण कार्य जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा. आगामी जुलाई महीने तक रेलवे विभाग स्टेशन पर संचालित कार्यों को पूरा कर लेगा. अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत तैयार हो रहे स्टेशन पर यात्रियों को सभी सुविधाएं मिलेंगी. रानी कमलापति, भोपाल […]

You May Like