संत नगर रेलवे स्टेशन पर जुलाई तक पूरा हो जाएगा निर्माण कार्य

भोपाल।संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन बैरागढ़ पर चल रहा निर्माण कार्य जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा. आगामी जुलाई महीने तक रेलवे विभाग स्टेशन पर संचालित कार्यों को पूरा कर लेगा. अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत तैयार हो रहे स्टेशन पर यात्रियों को सभी सुविधाएं मिलेंगी. रानी कमलापति, भोपाल रेलवे जंक्शन के तैयार होने के बाद शहरवासियों को जल्द ही बैरागढ़ स्थित स्टेशन की सौगात मिलेगी. रेलवे विभाग ने शहर के प्रमुख स्टेशनों के पुनः निर्माण के लिए पूर्व में ही फैसला लिया था. जिसके बाद अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत करोड़ों की लागत से रेलवे स्टेशन तैयार किए जा रहे हैं.

Next Post

महिला से दुष्कर्म के बाद पिटाई के डर से हाईटेंशन लाइन पर चढ़ गया आरोपी

Tue May 13 , 2025
मुरैना: मुरैना जिले के कैलारस थाना क्षेत्र स्थित कुटरवाली गांव में महिला के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है. खेत पर काम कर रहे ससुर को खाना देने जा रही महिला के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया. इसके बाद आरोपी बिजली की हाई टेंशन लाइन के […]

You May Like