महिला से दुष्कर्म के बाद पिटाई के डर से हाईटेंशन लाइन पर चढ़ गया आरोपी

मुरैना: मुरैना जिले के कैलारस थाना क्षेत्र स्थित कुटरवाली गांव में महिला के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है. खेत पर काम कर रहे ससुर को खाना देने जा रही महिला के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया. इसके बाद आरोपी बिजली की हाई टेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया. पीड़िता के परिजन और ग्रामीणों ने तमाम प्रयास किया लेकिन आरोपी बिजली के टावर से नीचे नहीं उतरा.

उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम के समझाने के बाद आरोपी टावर से उतरा. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.मुरैना जिले के कैलारस थाना क्षेत्र के कुटारावली गांव में एक महिला अपने ससुर को खाना देने के लिए खेत पर जा रही थी. गांव से बाहर निकलते ही सुनसान जगह पर उसे गांव के ही युवक ने दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म कर दिया.

पीड़िता के परिजन को इसकी खबर लगी तो वे दौड़कर मौके पर पहुंच गए. ग्रामीणों की मार से बचने के लिए आरोपी हाई टेंशन लाइन के बड़े टावर पर चढ़ गया. ग्रामीणों ने उसको उतारने के लिए लाख प्रयास किये, लेकिन वह नीचे नहीं उतरा. इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे सुरक्षित खंबे से नीचे उतारा और उसे जेल भेज दिया।

Next Post

सी-डॉट, सिनर्जी क्वांटम ड्रोन आधारित प्रणालियों के लिए मिल कर करेंगे क्वांटम प्रौद्योगिकी का विकास

Tue May 13 , 2025
नयी दिल्ली, (वार्ता) दूरसंचार विभाग (डीओटी) की दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास एजेंसी सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (सी-डॉट) ने क्वांटम प्रौद्योगिकी के क्षेत्र की अत्याधुनिक डीप-टेक कंपनी सिनर्जी क्वांटम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ उन्नत क्वांटम प्रौद्योगिकी से सुरक्षित दूरसंचार प्रणालियों की प्रौद्योगिकी पर मिल कर काम करने का समझौता […]

You May Like