आग बुझाने व पानी पिलाने विधायक ने दिया फाइटर टैंकर

सीहोर। गर्मी के दिनों में क्षेत्र में होने वाली आगजनी की घटनाओं के रोकथाम और सार्वजनिक कायक्रमों में नागरिकों को पानी उपलब्ध कराने के लिए विधायक सुदेश राय ने ग्राम पंचायत हिनौती को फाइटर पानी का टैंकर प्रदान किया. विधायक कार्यालय में ग्राम पंचायत के लिए फाइटर पानी का टैंकर प्राप्त करने पहुंचे सरपंच रघुनाथ सिंह दांगी और पंचों सहित ग्रामीणों ने विधायक राय का आभार व्यक्त किया. इस अवसर पर विधायक श्री राय ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, सांसद आलोक शर्मा ग्रामीण विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं. ग्राम पंचायत हिनौती के लिए फाइटर पानी टैंकर उपयोगी सिद्ध होगा. फसल के साथ घर मकान दुकानों में लगने वाली आग को बुझाने सहित ग्राम पंचायत क्षेत्र में होने वाले सामाजिक धार्मिक राजनीतिक कार्यक्रमों में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी पीने का पानी उपलब्ध कराने में भी फाइटर पानी का टैंकर काम आएगा.

 

 

Next Post

श्री रामनवमी शोभा यात्रा के अध्यक्ष बने भविष्य राठौर

Wed Mar 4 , 2026
सीहोर। श्री रामनवमी पर निकलने वाले विशाल व भव्य चल समारोह को लेकर राठौर धर्मशाला में बैठक का आयोजन किया गया. श्रीराम भक्त हनुमान मित्र मण्डल के तत्वाधान में श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर हर साल की तरह भव्य श्रीराम नवमी शोभा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है. […]

You May Like