लश्कर गाह, 22 फरवरी (वार्ता)दक्षिणी अफगानिस्तान के हेलमंद प्रांत में शनिवार को बारूदी सुरंग विस्फोट में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई।
प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता एज़ातुल्लाह हक्कानी ने बताया कि यह दुर्घटना शनिवार सुबह गेरेशक जिले में एक सड़क पर हुई।एक ट्रैक्टर पुरानी बारूदी सुरंग में हुए विस्फोट की चपेट में आ गया। चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
गौरतलब है कि अफगानिस्तान कथित तौर पर दुनिया में सबसे अधिक बारूदी सुरंगों से प्रभावित देशों में से एक है, जहां हर महीने इस तरह के विस्फोटों में कई लोग, जिनमें ज्यादातर बच्चे हैं, मारे जाते हैं और अपंग हो जाते हैं।
Next Post
जाम्बिया के राष्ट्रपति ने सात वरिष्ठ अधिकारियों को किया बर्खास्त
Sat Feb 22 , 2025
लुसाका, 22 फरवरी (वार्ता) अफ्रीकी देश जाम्बिया के राष्ट्रपति हाकाइन्डे हिचिलेमा ने बड़े पैमाने पर सरकारी फेरबदल करते हुए एक प्रांतीय मंत्री और छह स्थायी सचिवों को बर्खास्त कर दिया है। राष्ट्रपति हिचिलेमा ने शुक्रवार को मुचिंगा प्रांत के मंत्री हेनरी सिकाजवे की जगह नजाव्वा सिमुटोवे को नियुक्त किया। राष्ट्रपति […]

