
लुसाका, 22 फरवरी (वार्ता) अफ्रीकी देश जाम्बिया के राष्ट्रपति हाकाइन्डे हिचिलेमा ने बड़े पैमाने पर सरकारी फेरबदल करते हुए एक प्रांतीय मंत्री और छह स्थायी सचिवों को बर्खास्त कर दिया है।
राष्ट्रपति हिचिलेमा ने शुक्रवार को मुचिंगा प्रांत के मंत्री हेनरी सिकाजवे की जगह नजाव्वा सिमुटोवे को नियुक्त किया। राष्ट्रपति ने मुचिंगा, लुसाका, कॉपरबेल्ट और लुआपुला प्रांतों के स्थायी सचिवों के साथ-साथ कैबिनेट कार्यालय और गृह मंत्रालय में विशेष कर्तव्यों के लिए स्थायी सचिव की नियुक्तियों को भी समाप्त कर दिया।