वकील को झांसे में लेकर उड़ाए खाते से रुपए, सूखे मेवे खरीदने ने नाम पर ठगी

भोपाल। टीलाजामलपुरा इलाके में साइबर जालसाजों ने एक वकील के साथ रुपयों की ठगी कर दी. सूखे मेवे ऑनलाइन बेचने के बहाने से ठगों ने उसे पहुंचाने की बात कही. ठगों के झांसे में आए वकील ने रुपए पहले ट्रांसफर कर दिए. इसके बाद उनके बैंक खाते में जमा पूंजी भी ठगों ने आनलाइन ट्रांसफर कर ली.

जानकारी के मुताबिक वकील संजय कुमार दुबे ने पुलिस को बताया कि उनके मोबाइल में श्रीराम ड्राई फ्रूट्स नाम का लिंक दिखा. सामानों को देखकर खरीदने का उन्होंने मन बनाया. दुबे ने लिंक पर क्लिक कर शुरुआती बुकिंग की प्रक्रिया पूरी की. दो दिन बाद उनके पास एक अंजान नंबर से फोन आया. कालर ने दुबे को पहले एक बारकोड भेजकर 1150 रुपए ट्रांसफर करने को कहा. उसने चार दिन में सामान पहुंचाने का आश्वासन भी उन्हें दिया. कालर की बातों में आकर दुबे ने ऐसा ही किया. इसके दो दिन बाद कालर ने दुबे को उनका गूगल पे एप्लिकेशन खोलने और निर्देशों का पालन करने के लिए राजी किया. कुछ देर बाद दुबे के बैंक खाते में जमा कुल 23,650 रुपये की अनधिकृत तरीके से कटौती हो गई. इसके बाद कालर ने अपना नंबर भी बंद कर लिया. ठगी का एहसास होने पर दुबे ने टीला जमालपुरा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है.

Next Post

सीएम डॉ यादव के हाथों सम्मानित होकर खुश हैं भाभरा के किसान

Thu Jul 23 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हाथों आज आलीराजपुर के भाभरा में बलराम कृषि महोत्सव के अंतर्गत सम्मानित होने पर किसानों की खुशी का खुशियों का ठिकाना नहीं रहा। विदेश मे आम बेचने की है इच्छा कांदा के यशपाल सिंह ने बताया कि हम आम की प्राकृतिक खेती करते हैं। […]

You May Like