इंदौर:श्री गोगा नवमी के अगले दिन परंपरा के अनुसार हमारे स्वच्छता मित्रों का अवकाश रहता है। ऐसे में प्रतिवर्षानुसार इस दिन इंदौरवासी स्वयं आगे बढ़कर अपने-अपने क्षेत्रों में स्वच्छता महा-जनभागीदारी अभियान चलाते हैं।
आज राजवाड़ा क्षेत्र में आयोजित इस अभियान में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी शामिल हुए। उन्होंने स्वच्छता पहल का हिस्सा बनकर न केवल सफाई कार्य किया, बल्कि स्वच्छता मित्रों के प्रति आभार भी व्यक्त किया।
