कनाडा की सत्तारूढ़ लिबरल पार्टी ने संसदीय चुनाव जीता

ओटावा, 29 अप्रैल (वार्ता) मौजूदा प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के नेतृत्व में कनाडा की सत्तारूढ़ लिबरल पार्टी ने चुनाव जीता है, तथा संसद में सरकार बनाने के लिए पर्याप्त सीटें हासिल की हैं। ‘सीटीवी न्यूज ब्रॉडकास्टर’ ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

जस्टिन ट्रूडो के इस्तीफे के बाद 14 मार्च को श्री कार्नी कनाडा के प्रधानमंत्री बने तथा एक सप्ताह बाद समय से पहले संसदीय चुनाव की घोषणा की। जीतने वाली पार्टी का नेता प्रधानमंत्री का पद ग्रहण करेगा।

Next Post

50 दिन पुराने प्रकरणों को तत्काल निपटाओ

Tue Apr 29 , 2025
जबलपुर: अपर कलेक्‍टर सुश्री मिशा सिंह की अध्‍यक्षता में लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्‍होंने कहा कि 50 दिन से अधिक के प्रकरणों को पहले निराकृत करें। अपर कलेक्‍टर सुश्री सिंह ने टीएल के प्रकरणों की समीक्षा के दौरान विभागवार एक-एक प्रकरणों की समीक्षा करते […]

You May Like