
धार। 37वीं एम.पी. राज्य बॉक्सिंग चैंपियनशिप में धार जिले के खिलाडिय़ों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए 12 स्वर्ण, 4 रजत और 8 कांस्य सहित कुल 24 पदक अर्जित किए। प्रतियोगिता में जिले के 9 अलग-अलग ब्लॉकों से 37 खिलाडिय़ों ने सहभागिता की।
प्रतियोगिता में मेहक बिलगावे ने सब-जूनियर गर्ल्स वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बेस्ट बॉक्सर का पुरस्कार प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि से जिले के खेल जगत में खुशी का माहौल है। जिले के खिलाडिय़ों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर कोच गुलशन कुशवाह, धनंजय यादव महिला कोच नेहा यादव, अध्यक्ष बालकेश पाल, सचिव दीपक कुशवाह एवं कोषाध्यक्ष प्रकाश पटेल ने खिलाडिय़ों एवं प्रशिक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। वहीं जिला खेल अधिकारी श्री राजेश शाक्य ने भी सभी पदक विजेता खिलाडिय़ों एवं प्रशिक्षकों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
जिले के खिलाडिय़ों के इस प्रदर्शन को बॉक्सिंग के क्षेत्र में धार की उभरती प्रतिभाओं के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
