ओमकार एवं चौहान-11 टीम ने पहले मैच में मारी बाजी

सिंगरौली । शाउमा विद्यालय सकरिया के खेल मैदान में केपीएल सीजन-3 कुड़ैनिया प्रिमियर लीग क्रिकेट मैच का शुभारंभ आज जिला पंचायत अध्यक्ष सोनम सिंह के मुख्य आतिथ्य एवं पूर्व सांसद मानिक सिंह की अध्यक्षता तथा सरपंच कुड़ैनिया श्यामवती सिंह, उपसरपंच सीताकली यादव एवं आयोजक सुष्मिता सिंह के विशेष आतिथ्य में हुआ।

कार्यक्रम के शुरूआत में अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। पहला मैच ओमकार-11, सुदा एवं कंट्राल टीम के बीच खेला गया, जहां ओमकार-11 की टीम ने 10 ओव्हर में 100 रन बनाई, जवाब में कंट्राल 61 रन ही बना पाई। ओमकार-11 टीम की ओर से हिमांशु तिवारी मैन ऑफ मैच बने। दूसरा मैच रूपनाथ पोड़ी-11 टीम ने एक गेंद से शेष रहते ही एक विकेट से मैच जीत लिया। 86 रन का टारगेट था। रूपनाथ-11 की टीम ने सौरभ सिंह मैन ऑफ द मैच बने। तीसरा मैच ओमकार-11 सुदा को चौहान-11 पटेहरा ने 60 रनों से मैच जीत कर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। चौहान-11, 84 रन का टारगेट दी थी। चौहान-11 पटेहरा की ओर से राजवीर सिंह को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। चौहान-11 टीम सेमीफाइनल में जगह बना ली है। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 17 नवम्बर को खेला जाएगा। क्रिकेट के इस महाकुम्भ में 16 टीमे हिस्सा लेंगी।

Next Post

एनटीपीसी विंध्याचल की विकास यात्रा में आप सभी का महत्वपूर्ण योगदान है: किशोर 

Thu Nov 12 , 2026
विंध्यनगर । राष्ट्र का विशालतम विद्युत सयंत्र एनटीपीसी विंध्याचल का 45वाँ स्थापना दिवस आज 12 नवम्बर को प्रशासनिक भवन परिसर में हर्षोल्लास एवं गौरव के साथ मनाया गया। समारोह का शुभारंभ किशोर कुमार होता कार्यकारी निदेशक द्वारा एनटीपीसी ध्वज फहराने के साथ हुआ। इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक ने उपस्थित […]

You May Like