एनटीपीसी विंध्याचल की विकास यात्रा में आप सभी का महत्वपूर्ण योगदान है: किशोर 

विंध्यनगर । राष्ट्र का विशालतम विद्युत सयंत्र एनटीपीसी विंध्याचल का 45वाँ स्थापना दिवस आज 12 नवम्बर को प्रशासनिक भवन परिसर में हर्षोल्लास एवं गौरव के साथ मनाया गया।

समारोह का शुभारंभ किशोर कुमार होता कार्यकारी निदेशक द्वारा एनटीपीसी ध्वज फहराने के साथ हुआ। इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। अपने संबोधन में किशोर कुमार होता ने एनटीपीसी विंध्याचल की विकास यात्रा में योगदान देने वाले सभी विभागों एवं हितधारकों की सराहना की। साथ ही उन्होंने कर्मचारियों के समर्पण तथा संविदाकारों, विके्रताओं एवं मीडिया के सहयोग को रेखांकित करते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों ने विंध्याचल की उपलब्धियों और उसकी वर्तमान प्रतिष्ठा को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। समारोह के दौरान सुरक्षा एवं गुणवत्ता की शपथ दिलाई गई तथा केक काटकर और गुब्बारे छोड़कर स्थापना दिवस की खुशियाँ साझा की गईं। इस अवसर पर एम सुरेश महाप्रबंधक, मनीष कुमार राय वरिष्ठ कमांडेंट, डॉ. बीके भराली महाप्रबंधक सहित अन्य की उपस्थिति रही। स्थापना दिवस के अवसर पर सामाजिक उत्तरदायित्व की मिसाल पेश करते हुए वरिष्ठ प्रबंधन टीम ने कस्तूरबा कन्या छात्रावास, गनियारी बैढ़न की 20 छात्राओं को साइकिल वितरित कीं।

सांस्कृतिक कार्यक्रम ने मन मोह लिया

ब्रिक्स सस्टेनेबिलिटी अभियान के अंतर्गत ईएमजी विभग द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में कर्मचारियों की प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन देखने को मिला। साथ हीं सौरभ बनौधा अपर महाप्रबंधक एवं उनके पुत्र ओंकार बनौधा ने बाँसुरी वादन से मधुर युगल गीत प्रस्तुत किया एवं रविन्द्र कुमार मिश्रा के संगीत प्रदर्शन ने कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भर दिए। पूरे आयोजन का सफल संचालन मानव संसाधन, नगर अनुरक्षण तथा आईटी विभाग द्वारा किया गया, जबकि मंच संचालन सफल अनम खान, अधिकारी भरत तवानीया, कार्यपालक प्रशिक्षु ने उत्कृष्टता के साथ किया। एनटीपीसी विंध्याचल ने एक बार फिर यह सिद्ध किया कि वह केवल ऊर्जा उत्पादन ही नहीं, बल्कि जीवन को सशक्त करने और सतत विकास की दिशा में अग्रसर रहने के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ा रहा है।

Next Post

बस स्टैंड में शराब के नशे में धुत्त थी महिला

Thu Nov 12 , 2026
सिंगरौली। जिला मुख्यालय बैढ़न के बस स्टैंड पर हाल ही में एक महिला को नशे की हालत में देखे जाने से यात्रियों में असहजता का माहौल रहा। बस स्टैंड जैसे सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की स्थिति ने महिला यात्रियों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए हैं। […]

You May Like