बस स्टैंड में शराब के नशे में धुत्त थी महिला

सिंगरौली। जिला मुख्यालय बैढ़न के बस स्टैंड पर हाल ही में एक महिला को नशे की हालत में देखे जाने से यात्रियों में असहजता का माहौल रहा। बस स्टैंड जैसे सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की स्थिति ने महिला यात्रियों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक शाम के समय बस स्टैंड और आसपास नशा करने वालों की मौजूदगी बढ़ जाती है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र, महिलाएं, बुजुर्ग और अन्य यात्री आवागमन करते हैं। ऐसे में नशे की हालत में हंगामा या अभद्र व्यवहार होने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। जरूरत है कि पुलिस और संबंधित प्रशासन नियमित निगरानी करें तथा नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाएं। नशा केवल व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करने वाली गंभीर समस्या है।

Next Post

हाईवा-बाईक की टक्कर से दो घायल

Thu Nov 12 , 2026
सिंगरौली । गोरबी पुलिस चौकी के समीपी पेट्रोल पम्प के समीप आज हाईवा एवं मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हो गई। इस घटना में मोटरसाइकिल में सवार घायल हो गये। घायलो को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर बैढ़न में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार मो.आजम पिता […]

You May Like