हाईवा-बाईक की टक्कर से दो घायल

सिंगरौली । गोरबी पुलिस चौकी के समीपी पेट्रोल पम्प के समीप आज हाईवा एवं मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हो गई। इस घटना में मोटरसाइकिल में सवार घायल हो गये। घायलो को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर बैढ़न में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार मो.आजम पिता नजर मोहम्मद उम्र 42 वर्ष निवासी देवसर एवं स्वदेश प्रसाद बैस पिता जगन्नाथ बैस उम्र 32 वर्ष निवासी देवसर मोटरसाइकिल में सवार होकर सिंगरौली की ओर जा रहे थे तभी आज दोपहर करीब 1 बजे गोरबी बस्ती पेट्रोल पम्प के पास तेज रफ्तार हाईवा वाहन ने टक्कर मार कर घायल कर दिया। इस हादसे में दोनों मोटरसाइकिल सवार घायल हो गये। घायलो को प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस ने जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर के लिए रवाना की। इस हादसे में मोहम्मद आजम की हालत नाजुक बनी हुई है।

००००००

Next Post

पुलिस ने पकड़ी करोड़ों की गांजा खेती

Thu Nov 12 , 2026
बड़वानी, विशेष अभियान ऑपरेशन ग्रीन स्ट्राइक के तहत सेंधवा ग्रामीण पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस को मुखबिर से मिली सटीक सूचना पर यह कार्रवाई की गई। 11 नवंबर की सुबह पुलिस ने पलासपानी के सूलिया फलिया क्षेत्र में जंगल के किनारे खेत पर दबिश दी, अवैध रूप […]

You May Like