पुलिस ने पकड़ी करोड़ों की गांजा खेती

बड़वानी, विशेष अभियान ऑपरेशन ग्रीन स्ट्राइक के तहत सेंधवा ग्रामीण पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस को मुखबिर से मिली सटीक सूचना पर यह कार्रवाई की गई। 11 नवंबर की सुबह पुलिस ने पलासपानी के सूलिया फलिया क्षेत्र में जंगल के किनारे खेत पर दबिश दी, अवैध रूप से गांजे की व्यावसायिक फसल उगाई जा रही थी।

कार्रवाई में पौधे 627 नग लगभग 6 फीट ऊंचे, वजन 586 किग्रा, अनुमानित कीमत 5860000 रूपए जब्त किए गए हैं। क्षेत्रफल करीब आधा बीघा खेत। पुलिस ने बताया कि जांच में यह खेत आपसिंह पिता कमरिया डावर भिलाला उम्र करीब 35 वर्ष निवासी सूलिया फलिया पलासपानी का होना पाया। आरोपी को नामजद कर त्वरित कार्रवाई करते हुए हिरासत में ले लिया है। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रं. 709/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर किया है। आगामी वैधानिक कार्रवाई के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया।

15 दिवसीय विशेष अभियान संचालित के तहत पुलिस महानिरीक्षक ग्रामीण जोन इंदौर अनुराग व पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड़ रेंज खरगोन सिमाला प्रसाद के निर्देशन में प्रभारी पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए एक स्पेशल सेल का गठन किया गया है।

अभियान के दौरान जिले के थाना सिलावद, वरला, पानसेमल, पलसूद और सेंधवा ग्रामीण में कार्रवाई करते हुए 5 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। पुलिस ने बताया कि अभियान के दौरान 2593 हरे गांजे के पौधे वजन 1186.15 किलोग्राम, कीमती लगभग 11863500 रूपए। इस दौरान आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। साथ ही पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है।

Next Post

अफजलपुर पुलिस ने 89.300 किलो डोडाचूरा पकड़ा, पंजाब का तस्कर गिरफ्तार तस्करी में प्रयुक्त महिंद्रा XUV500 कार जब्त

Thu Nov 12 , 2026
मंदसौर। अफजलपुर थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 89 किलो 300 ग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त कर पंजाब के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। तस्करी में प्रयुक्त ग्रे रंग की महिंद्रा XUV500 कार भी जब्त की गई है। जब्त मादक पदार्थ और वाहन की कुल […]

You May Like