त्योहारों को लेकर महापौर ने ली बिजली अधिकारियों की बैठक 

सतना।नगर पालिक निगम सतना के महापौर योगेश कुमार ताम्रकार ने आज महापौर कक्ष में बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की।

बैठक में महापौर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि नवरात्र, दशहरा एवं दीपावली जैसे प्रमुख त्योहारों के दौरान शहर में बिजली आपूर्ति किसी भी स्थिति में बाधित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि त्योहारों में लगातार एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति नागरिकों की पहली आवश्यकता है, इसलिए इसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग की है।

महापौर ने यह भी निर्देशित किया कि जहां-जहां वर्तमान में बिजली आपूर्ति बाधित है, वहाँ तत्काल सुधार कर व्यवस्था दुरुस्त की जाए, ताकि नागरिकों को असुविधा न हो।

Next Post

शरारती तत्वों ने मंदिर पर फैंकी मछली

Mon Sep 29 , 2025
आष्टा।नवरात्रि पर्व के अवसर पर जहां नगर में भक्तिमय माहौल बना हुआ है. वहीं कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाडऩे की कोशिश की गई. नगर के खेड़ापति तालाब मार्ग पर स्थित प्राचीन खोकरा माता मंदिर के बाहर सोमवार की सुबह मंदिर पुजारी जब पहुंचे तो उन्होंने मंदिर प्रांगण में […]

You May Like