महू के बेरछा गांव में बम फटा, बुजुर्ग महिला घायल

महू:नजदीकी बेरछा गांव में एक 70 वर्षीय महिला कचरा जलाते समय बम फटने से गंभीर रूप से घायल हो गई. उसे तत्काल महू के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. घटना बुधवार दोपहर की है. महिला का नाम सोनी बाई बताया गया है. एडिशनल एसपी रूपेश द्विवेदी ने कहा कि महिला का इलाज चल रहा है. मामले की जांच की जा रही है.

मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना बेरछा गांव में सोनी बाई के घर के बाहर हुई. बताया गया कि वह अपने घर के बाहर कचरा जला रही थी. जैसे ही उन्होंने कचरे में आग लगाई, एक जोरदार धमाका हुआ. धमाके के कारण महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, उनके शरीर में बम के छर्रे घुस गए. घायल महिला के साथ अस्पताल आई आशा बाई ने बताया कि मैं घर में नहाने के लिए पानी गर्म कर रही थी, तभी अचानक एक तेज धमाके की आवाज आई.

जब मैंने बाहर आकर देखा, तो सोनी बाई घायल अवस्था में पड़ी हुई थीं. बता दें कि जिस क्षेत्र में यह हादसा हुआ है, उसके आसपास सेना की फायरिंग रेंज है. अभ्यास के दौरान कुछ बम जमीन में धंस जाते हैं और फटते नहीं हैं. ग्रामीण अक्सर इन बमों को उठाकर ले आते हैं, ताकि उनमें से तांबा निकाला जा सके. इस गांव में पहले भी बम बीनने के दौरान कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.

Next Post

दस किलो गांजे के साथ आरोपी धराया

Thu Jan 1 , 2026
सीहोर। थाना कोतवाली पुलिस ने ग्राम पिपलिया मीरा के समीप एक खेत पर अवैध रूप से रखे मादक पदार्थ गांजा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. जब्त गांजे की कीमत एक लाख रुपए से अधिक बताई जाती है. आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत […]

You May Like