ननि टीम ने जर्जर भवन गिराया

जबलपुर। भान तलैया में जर्जर भवन को नगर निगम टीम ने गिरा दिया। यह जर्जर भवन लंबे समय से आस-पास के रहवासियों और राहगीरों के लिए गंभीर खतरे का सबब बना हुआ था। जानकारी के अनुसार निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशों पर अमल करते हुए निगम की टीम ने क्षेत्र में स्थित अत्यधिक जर्जर व खतरनाक भवन को हटाने की सुरक्षित व व्यवस्थित कार्यवाही पूरी की। समय रहते की गई कार्रवाई से घनी आबादी वाले इलाके में एक बड़े संभावित हादसे का खतरा टल गया है।

कार्यवाही को पूरी सतर्कता, सुरक्षा मानकों और सुनियोजित तरीके से संपन्न कराने के लिए नगर निगम के अधिकारी स्वयं मौके पर उपस्थित रहे। नगर निगम की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई से क्षेत्र नागरिकों ने राहत की सांस ली है और नगर निगम की संवेदनशीलता व सक्रियता की सराहना की है। कार्यवाही के समय अपर आयुक्त सौरभ मिश्रा, कार्यपालन यंत्री शैलेन्द्र कौरव, उद्यान अधिकारी मनीष तड़से, अतिक्रमण प्रभारी कृष्ण पाल रावत, संभागीय यंत्री अनुपम शुक्ला, सहायक अतिक्रमण अध्किारी अखिलेश सिंह भदौरिया तथा संभाग क्रमांक 8 के संभागीय यंत्री आदि उपस्थित रहे।

Next Post

सुनार नदी में अज्ञात महिला का शव मिलने से फैली सनसनी

Sun Aug 23 , 2026
हटा/दमोह। हटा थाना क्षेत्र के नावघाट स्थित सुनार नदी में शनिवार को एक अज्ञात महिला का शव बहता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।सूचना मिलते ही हटा पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीओपी केपी सिंह के निर्देश पर आरक्षक विजय सिंह राजपूत, सोनू कुर्मी तथा एसडीआरएफ टीम के अरविंद राजपूत, […]

You May Like