दिल्ली में बाढ़ प्रभावित लोगों और पशुओं दोनों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता: मिश्रा

नयी दिल्ली, (वार्ता) दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने शुक्रवार रात पुराने लोहे के पुल के पास पहाड़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और कहा की बार प्रभावित लोगों और पशु ऑन दोनों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।
श्री मिश्रा ने राजधानी में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत पहुँचाने के लिए दिल्ली सरकार हर संभव प्रयास कर रही है।

श्री मिश्रा ने आज रात नौ बजे यमुना में बने पुराने लोहे के पुल के पास बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से उस क्षेत्र का भी निरीक्षण किया, जहां बाढ़ के कारण गायें और बछड़े गौशाला में फँसे हुए थे।

गौरतलब है कि पिछले दो-तीन दिनों से गौरक्षा दल के युवा लगातार सेवा कार्य में जुटे हुए हैं और गौशाला में फँसी गायों की देखभाल कर रहे हैं। मंत्री ने इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की और बताया कि दिल्ली सरकार के अधिकारी, डॉक्टर और संबंधित विभाग मौके पर मौजूद हैं और राहत एवं बचाव कार्यों में सक्रिय रूप से लगे हुए हैं।

दिल्ली सरकार ने आश्वासन दिया है कि न केवल पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी, बल्कि बाढ़ से प्रभावित लोगों की मूलभूत आवश्यकताओं का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। जिन क्षेत्रों से पशुओं को बाहर निकालना संभव नहीं है, वहां उनके भोजन और देखभाल की व्यवस्था की जा रही है।

श्री मिश्रा ने कहा कि वे स्वयं राहत कार्यों की प्रगति पर नजर रखेंगे और कल सुबह दोबारा क्षेत्र का दौरा करेंगे ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हर प्रभावित व्यक्ति और पशु तक सहायता पहुँच रही है।

 

Next Post

सुक्खू ने केंद्र से की विशेष राहत पैकेज देने की अपील

Sat Sep 6 , 2025
शिमला (वार्ता) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केंद्र से हाल की आपदाओं से विस्थापित परिवारों के पुनर्वास के लिए विशेष राहत पैकेज और वन भूमि आवंटन की अपील की है। साथ ही उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि राज्य वर्तमान में अपने सीमित संसाधनों से […]

You May Like