आते-जाते राहगीरों को बना रहे निशाना

आवारा श्वानों आतंक:
इंदौर:शहर में आवारा श्वनों की का आतंक बढ़ता जा रहा है. निगम प्रशासन भी इस पर सख्ती से कार्रवाई नहीं कर रहा है. लापरवाही के चलते आमजन पर श्वानों के हमले भी बढ़ रहे हैं. कई बार तो जान पर भी बन आती है.स्मार्ट सिटी के तहत आवारा पशुओं पर ऐसी नकेल कसी गई की आज सड़कों और क्षेत्रों में आवारा पशु दिखाई नहीं देते है लेकिन आवारा श्वानों की लगातार तादाद बढ़ती जा रही है. शहर के हर क्षेत्र, कॉलोनी, बस्ती में आवारा श्वानों की टोली दिखाई देती है.

सवाल तो यह उठता है कि योजना होने के बावजूद संख्या नियंत्रित नहीं हो रही है. शायद श्वानों को पकड़ने और नसबंदी जैसी कारवाई में भी बड़ा भ्रष्टाचार हो रहा है. जिस तरह से इनका आतंक मचा हुआ है डॉग बाइट की घटनाओं का आकड़ा भी हर बार ऊपर की ओर ही जाता है. हाल ही में श्री नगर ऐक्सटेंशन क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना होते-होते बच गई. यहां से गुज़र रही छात्रा पर चार-पांच कुत्तों ने हमला कर दिया.

छात्रा के शरीर पर कई कटने से घाव भी हो गए. गनीमत रही की स्कूटी पर आ रही एक छात्रा ने कुत्तों को भगाया, जिससे पहली छात्रा बच सकी. एक जानकारी के अनुसार हर माह तीन हज़ार से अधिक डॉग बाईट के केस होते है वहीं देश में रैबीज से करीब पांच हज़ार मरीजों की मृत्यु होती है. यहां गंभीर बात है कि रैबीज जैसी जोखिम भरी बीमारी पर भी नगर निगम अधिकारी लापरवाही क्यों करते है.
इनका कहना है
डॉग बाइट या रैबीज से मृत्यु केस के आज जो आकड़े हैं. हर वर्ष वह तो बढ़ेंगे ही क्योंकि हर महीने आवारा श्वानों की संख्या बढ़ती जा रही है जिससे गंभीर परिणाम होंगे ही.
– कादिर खान
आवारा श्वानों से कोई भी क्षेत्र नहीं बचा. बस्ती में तो अक्सर बच्चे अकेले ही स्कूल जाते हैं जो असुरक्षित है. जब निजी पशुओं पर लगाम लग सकती है तो इन पर क्यों नही.
– रमेश रायकवार
आए दिन ऐसी घटनाएं सुनने को मिलती है. इन घटनाओं से निगम प्रशासन अवगत है. स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट तो अपनी जगह है लेकिन जनहानि एक गंभीर विषय है. इसका निराकरण जल्द ही किया जाना चाहिए.
– मुन्नालाल आर्य

Next Post

19 साल से फरार डकैत आष्टा से गिरफ्तार

Wed Jul 16 , 2025
इंदौर: करीब 19 साल से फरार चल रहे एक डकैती के आरोपी को क्षिप्रा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी सुरेश फुलचंद कासलीवाल, निवासी नजरगंज आष्टा, जिला सीहोर, वर्ष 2006 में इंदौर जिले के क्षिप्रा थाने में दर्ज गंभीर अपराध के बाद से ही फरार था. कोर्ट से फरारी […]

You May Like