जमकर चले चाकू, तीन घायल

जबलपुर। लार्डगंज, अधारताल, बरगी थाना क्षेत्र में जमकर चाकू चले, जिसमें तीन लोग घायल हुए हैं। अधारताल पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को शिवन सिंह ठाकुर 28 वर्ष निवासी न्यूरामनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि सुबह लगभग 4-45 बजे सोनू गुप्ता, अजय विश्वकर्मा अपने 2 साथियों के साथ अमित कोरी उर्फ काली को बोले तु बहुत ज्यादा शराब कम्पनी वालों के साथ शराब पकड़ रहा है तो काली ने कहा कि शराब कम्पनी में काम कर रहे हैं तो जहां शराब बिकेगी वहां पकड़ेंगे, इसी बात पर सोनू गुप्ता एवं अजय विश्वकर्मा ने जान से मारने की नियत से चाकू से एवं उनके दोनों साथियो ने हाथ मुक्को से मारपीट कर काली के सीना, पीठ, पेट, हाथ में चोटें पहॅुचा दी अमित कोरी उर्फ काली 32 वर्ष को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

इसी तरह बरगी थाने में राजकुमार भूमिया 35 वर्ष निवासी ग्राम रीमा चौकी बरगी नगर ने बताया कि बीती रात लगभग 11-30 बजे 2 मोटर सायकल में 3 लड़के आये। 2 लड़कों ने उसे पकड़ लिया, एक लड़के ने चाकू से हमलाकर पेट में चोट पहॅुचा दी। इसी तरह लार्डगंज थाने में उदय चौधरी 20 वर्ष निवासी चंडालभाटा गोहलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि गोल बजार मेला गेट के बाहर अर्जुन और रोहित बेन मिलकर मेघराज के साथ हाथ मुक्कों से मारपीट करते हुये मेघराज केा पकड़ लिये, अभिषेक ने चाकू से हमलाकर मेघराज के हाथ, पसली पैर में चोट पहॅुचा दी, तीनों जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये।

Next Post

ताजुल मसाजिद के सामने युवाओं का पोस्टर प्रदर्शन,आई लव मोहम्मद

Fri Oct 3 , 2025
भोपाल। राजधानी भोपाल में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद ताजुल मसाजिद के सामने युवाओं का अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला। नमाज अदा करने के बाद कुछ युवक हाथों में आई लव मोहम्मद लिखे पोस्टर लेकर सड़क पर खड़े हो गए। ये युवक लंबे समय तक पोस्टर लहराते हुए […]

You May Like