90 लाख की धोखाधड़ी: आरोपियों पर ईनाम घोषित

जबलपुर: गढ़ा थाने में दर्ज 90 लाख की धोखाधड़ी के प्रकरण में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने ईनाम घोषित कर दिया है।
पुलिस के मुताबिक गढ़ा थाने में दर्ज 90 लाख की धोखाधड़ी के प्रकरण में अनिल कुमार लाल निवासी होशंगाबाद रोड थाना हुजूर जिला भोपाल, गौरव पटेल पिता राम सिंह निवासी ग्राम गुंदरई जिला नरसिंहपुर के फरार है.

जिनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा चुकी है लेकिन उनका सुराग नहीं लगा है। पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने अब दोनों की गिरफ्तारी पर तीस-तीस हजार रूपए का ईनाम घोषित कर दिया है।

Next Post

धनुष और शालिनी पांडे की फिल्म ‘इडली कड़ाई’ के सेट से तस्वीर वायरल

Tue Aug 26 , 2025
मुंबई, (वार्ता) दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपर स्टार धनुष और बॉलीवुड अभिनेत्री शालिनी पांडे की फिल्म ‘इडली कड़ाई’ के सेट से तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। धनुष ने अपनी बहुप्रतीक्षित डायरेक्टोरियल वेंचर ‘इडली कड़ाई’ की शूटिंग पूरी कर ली है। उनके साथ इस फिल्म में शलिनी पांडे […]

You May Like