नवम्बर तक काम पूरा नही हुआ तो ठेकेदारों पर कार्रवाई: गौरव

सिंगरौली : कलेक्टर गौरव बैनल की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई।बैठक में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति, पेयजल उपलब्धता, जल संरक्षण एवं संवर्धन संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा करते हुए एकल नल-जल योजना की प्रगति संतोषजनक नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की तथा कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कार्यपालन यंत्री पीएचई को निर्देशित किया कि जिले के सभी विकासखंडों में माइक्रो प्लान तैयार कर प्रत्येक कार्य के लिए समय-सीमा निर्धारित की जाए। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देशित किया कि योजना के तहत ओवरहेड टैंक निर्माण, पाइप लाइन विस्तार एवं नल कनेक्शन का कार्य नवंबर माह तक हर हाल में शत-प्रतिशत पूर्ण किया जाए। साथ ही कार्य में लापरवाही बरतने वाले संविदाकारों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण नहीं करने वाले संविदाकारों की बैंक गारंटी राजसात करने तथा अनुबंध समाप्ति की कार्रवाई की जाए। बैठक में जिपं सीईओ जगदीश गोमे, कार्यपालन यंत्री पीएचई त्रिलोक सिंह बरकड़े, उप संचालक कृषि मनोज सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Next Post

देश में आम आदमी को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि खुदरा महंगाई दर जुलाई महीने में बढ़कर 4.45 प्रतिशत पर पहुंच गई है

Thu Aug 13 , 2026
नई दिल्ली,  सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश की खुदरा महंगाई दर जुलाई में मामूली रूप से बढ़कर 4.45% हो गई है, जो जून में 4.38% थी। मुख्य रूप से खाद्य सामग्री की महंगाई दर बढ़कर 5.52% हो गई है। सब्जियों और मसालों […]

You May Like