DY CM ने रीवा शहर में निर्माणाधीन विकास कार्यों की समीक्षा की

रीवा। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि रीवा शहर में निर्माणाधीन विकास कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूरा कराया जाए तथा आगामी 15 जून को जिला चिकित्सालय के विस्तार भवन एवं ओपीडी का लोकार्पण कराएं.

राजनिवास सर्किट हाउस में आयोजित समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने पीआईयू द्वारा पुनर्घनत्वीकरण योजनान्तर्गत 65 करोड़ रुपए की लागत से निर्माणाधीन विकास कार्यों को गति देकर शीघ्रता से पूर्ण कराने के निर्देश दिए. उन्होंने व्यंकट क्लब भवन तथा पीडब्ल्यूडी भवन का शेष निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के लिए संबंधित निर्माण एजेंसियों को निर्देशित किया. कोल भवन के शेष निर्माण कार्य सहित बाउन्ड्रीवाल का कार्य कराने तथा पीके स्कूल सांदीपनी विद्यालय के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि दिसम्बर तक सांदीपनी विद्यालय का निर्माण कार्य पूरा करें. उन्होंने ढेकहा तिराहा से करहिया मण्डी तक सडक़ निर्माण कार्य को वर्षाकाल से पूर्व पूरा करने के निर्देश दिए. उप मुख्यमंत्री ने रीवा बायपास फोरलेन के निर्माण के लिए शेष अर्जित भूमि का अधिग्रहण कर निर्माण एजेंसी को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि 19 किलोमीटर लंबाई का बायपास सर्विस रोड के साथ फोरलेन बन रहा है.

Next Post

हिट एंड रन: नाबालिग स्कॉर्पियो चालक ने बैंक मैनेजर को कुचला

Sat May 17 , 2025
भोपाल। राजधानी के नरेला जोड़ पर शनिवार सुबह लगभग 11 बजे एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटी सवार बैंक मैनेजर को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में 40 वर्षीय अमृता ओमकार, जो शक्ति नगर स्थित एचडीएफसी बैंक में मैनेजर थीं, की मृत्यु हो गई। यह हादसा तब हुआ जब अमृता […]

You May Like