उत्तराखंड के 1983 राजस्व गांव अब नियमित पुलिस क्षेत्राधिकार में, आदेश पारित

देहरादून, 04, अक्तूबर (वार्ता) उत्तराखंड उच्च न्यायालय के आदेश तथा पूर्व मंत्रिमंडलीय निर्णयों के अनुरूप, राज्य की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूती प्रदान करने के उदे्श्य से राज्य सरकार ने शनिवार देर रात राज्य के 1983 राजस्व गांवो को अब नियमित पुलिस क्षेत्राधिकार में सम्मिलित किये जाने का निर्णय लिया है।

इस निर्णय से जनपदों के ग्रामीण एवं सीमांत इलाकों में अब सीधे नियमित पुलिस व्यवस्था लागू हो जायेगी, जिससे अपराधों पर नियंत्रण, त्वरित कार्रवाई, और न्याय की उपलब्धता सुदृढ़ होगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि इस निर्णय से प्रदेश की कानून व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक कदम से जनता की सुरक्षा एवं विश्वास में वृद्धि होगी, जिससे एक सुरक्षित और स्वच्छ सामाजिक वातावरण बनेगा साथ ही पुलिस व्यवस्था और अधिक प्रभावी तथा जवाबदेह बनेगी।

 

Next Post

झारखंड कांग्रेस में बड़ा बदलाव, बदले गए कई ज़िलाध्यक्ष

Sat Oct 4 , 2025
नयी दिल्ली 04 अक्टूबर (वार्ता) कांग्रेस ने झारखंड में संगठन सृजन अभियान के तहत कई जिला अध्यक्षों के पदों में फेरबदल किया है। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शनिवार को यह जानकारी दी । उन्होंने बताया कि झारखंड के जिलों में संगठन सृजन अभियान के तहत जिलाध्यक्षों की नियुक्ति […]

You May Like