सीएम डॉ यादव आज आयेंगे कटंगी, किसानों को देंगे धान प्रोत्साहन राशि

बालाघाट:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 24 सितंबर को बालाघाट जिले के कटंगी पहुंचेंगे। यहां कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में वे प्रदेश के 6 लाख 69 हजार 272 किसानों को 337 करोड़ 12 लाख रुपये की धान प्रोत्साहन राशि सिंगल क्लिक से वितरित करेंगे।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री 244 करोड़ 52 लाख रुपये लागत के 78 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी करेंगे।

इस अवसर पर जबलपुर संभाग के विभिन्न जिलों से लगभग 25 हजार किसान शामिल होंगे।मुख्यमंत्री डॉ. यादव कटंगी में आयोजित रोजगार महोत्सव से चयनित युवाओं को भी नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। इनमें नक्सल प्रभावित ग्रामों के 812 युवा विशेष सहयोगी दस्ते में नियुक्त होंगे, जबकि 3,734 युवाओं को प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार के लिए नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। इनमें लगभग 1,000 युवतियां शामिल हैं जिनका प्लेसमेंट बेंगलुरु की कंपनियों में होना है।

कार्यक्रम में लगाई गई कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन एवं उन्नत कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। इसमें धान की उन्नत किस्में, बालाघाट चिन्नौर चावल, श्रीअन्न (मिलेट्स) आधारित उत्पाद, प्राकृतिक खेती के मॉडल तथा ड्रोन और लेजर लैंड लेवलर जैसे आधुनिक कृषि यंत्र प्रदर्शित किए जाएंगे।बालाघाट जिले को प्रदेश का धान का कटोरा कहा जाता है और यहां प्रतिवर्ष न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सर्वाधिक धान खरीदी होती है। ऐसे में मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम किसानों को संवर्धन और आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Next Post

विश्व आर्थिक मंच ने की भारतीय अर्थव्यवस्था की सराहना

Wed Sep 24 , 2025
न्यूयॉर्क/नयी दिल्ली, (वार्ता) विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) ने सोमवार को जारी अपनी रिपोर्ट में चेतावनी दी है कि व्यापार, प्रौद्योगिकी, संसाधनों एवं संस्थानों में पिछले कुछ समय से जारी उथल-पुथल के कारण बने रहे नये आर्थिक माहौल में वैश्विक विकास की गति सुस्त होगी, हालांकि भारत दुनिया की सबसे तेजी […]

You May Like