बैगा बस्ती पहुंचीं पंचायत राज मंत्री राधा सिंह, समस्याओं का लिया जायजा

सिंगरौली। एनसीएल परियोजना निगाही क्षेत्र की बैगा बस्ती में पंचायत राज मंत्री श्रीमती राधा सिंह ने पहुंचकर स्थानीय लोगों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, जिला अध्यक्ष सुंदरलाल शाह, एसडीएम, सीएमएचओ सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

मंत्री राधा सिंह ने बैगा परिवारों से बातचीत कर उनकी मूलभूत सुविधाओं पेयजल, स्वास्थ्य, आवास और रोजगार से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बस्ती में आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचे।

Next Post

क्रूज हादसा :कैंडल मार्च निकालकर युवा कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

Sun May 3 , 2026
जबलपुर। बरगी में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे ने पूरे देश झकझोरा दिया है। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को युवा कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष यश लखन घनघोरिया के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाल कर श्रद्धांजलि दी। यह कैंडल मार्च पहाड़िया पैलेस से रद्दी चौकी तक निकाला गया, जिसमें बड़ी […]

You May Like