मकान में आग से लाखों का नुकसान

इछावर। दोपहर करीब 1 बजे गांव तालाब स्थित किसान के खेत पर बने मकान में आग लग गई. जिसमें डेढ़ लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया.

आगजनी की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी गई जहां मौके पर हल्का पटवारी, फायर ब्रिगेड सहित पुलिस पहुंची जहां फायर ब्रिगेड और लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक आग ने किसान के लाखों के समान को राख में तब्दील कर दिया था. इछावर निवासी प्रमोद यादव की अपने खेत पर दो कमरे का एक मकान है जिसमें वह कृषि से संबंधित सामान को रखा करते थे जहां उनके करीब डेढ़ सौ पाइप, स्टार्टर तथा केबल सहित 10 क्विंटल गेहूं रखा हुआ था. मंगलवार को दोपहर 1 बजे श्रीराम वर्मा जैसे ही खेत पर पहुंचे तो उन्होंने मकान में आग जलती देखी इसकी सूचना उन्होंने खेत मालिक सहित प्रशासन को दी. फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है.पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. हलका पटवारी ने भी हुए इस आगजनी से हुए किसान को नुकसान का पंचनामा बनाकर किसान को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है.

Next Post

उज्जैन की गलियों में साइकिल चलाई, सभी के साथ तालमेल से किया काम 

Thu Apr 17 , 2025
उज्जैन। महाकाल की नगरी में दोबारा पदस्थ होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। नगर निगम आयुक्त जब में रहा तो शहर को नजदीक से जाना है, यहां की गलियों में मेने साइकिल चलाई हैं, सभी के साथ तालमेल बनाकर काम किया है। अब सिंहस्थ 2028 जैसे वृहद आयोजन को […]

You May Like