जंगल में घायल अवस्था में मिला वन्यजीव नीलगाय

पन्ना, 04 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में आज एक नीलगाय घायल अवस्था में मिला, जिसका उपचार किया गया है। अब उसकी हालत बेहतर है।
वन विभाग के सूत्रों के अनुसार दो नीलगायों के संघर्ष में उसके घायल होने की आशंका है। ‘पन्ना गंगऊ अभयारण्य’ अंतर्गत हरसा बीट क्षेत्र में यह नीलगाय घायल अवस्था में मिला। उसका उपचार पन्ना टाइगर रिजर्व के वन्य जीव स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर संजीव कुमार गुप्ता ने किया।
पन्ना टाइगर रिज़र्व के क्षेत्र संचालक अंजना तिर्की ने बताया कि जंगल में नीलगाय के घायल होने की सूचना मिलते ही परिक्षेत्र अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया इस नीलगाय के घायल होने का कारण दो नीलगायों में आपसी-संघर्ष होना प्रतीत होता है। आसपास तलाशी करने पर कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं पाई गई है। जमीन पर आपसी संघर्ष के निशान प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि घायल नीलगाय का उपचार किया जा रहा है और उसकी हालत अब बेहतर है।

Next Post

भाजपा पार्षद के बेटे पर घर में घुसकर हमला, पार्षद ने एमआईसी सदस्य पर लगाया आरोप, खातीवाला टैंक की घटना

Sat Jan 4 , 2025
  इंदौर के वार्ड 65 के भाजपा पार्षद कमलेश कालरा के बेटे दीपेश पर अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर हमला किया। इस घटना में भाजपा पार्षद ने निगम के एमआईसी सदस्य जीतू यादव पर हमले को भड़काने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि निगम के एक मामले […]

You May Like