आकाशीय बिजली गिरने से चार लोग झुलसे 

कटनी। जिले के बरही थाना क्षेत्र के ग्राम हदरहटा में बुधवार दोपहर खेत में धान का रोपा लगाते समय आकाशीय बिजली गिरने से चार लोग झुलस गए।

घायलों में कौशल केवट (26), कल्पना (19), कृष्ण केवट (32) और देवकी (20) शामिल हैं। घटना के समय सभी अपने खेत में धान का रोपा लगा रहे थे। अचानक तेज गरज के साथ बिजली गिरी और चारों इसकी चपेट में आ गये। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को बरही अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के डॉक्टर पंकज अग्रवाल के अनुसार सभी घायलों का प्राथमिक इलाज कर दिया गया है। उनकी हालत स्थिर है और डॉक्टर्स की टीम निगरानी कर रही है।

Next Post

विधायक बरैया के बयान से कांग्रेस हाईकमान नाराज, प्रदेश संगठन से स्पष्टीकरण मांगा जा सकता है

Wed Jul 9 , 2025
ग्वालियर। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस हाईकमान दतिया जिले के अपने विधायक फूलसिंह बताया के विवादित बयान को लेकर नाराज है और प्रदेश संगठन से स्पष्टीकरण मांगा जा सकता है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि जब कांग्रेस खुद को संविधान, न्याय और लोकतंत्र का संरक्षक बताने की कोशिश कर रही […]

You May Like