पिपरिया से गायब संत महाराज भुसावल में मिले

जबलपुर। भोपाल से जबलपुर आ रहे रामानंद संप्रदाय के प्रधान आचार्य स्वामी रामनरेशाचार्य जी महाराज जबलपुर पहुंचने के पहले ही बीच रास्ते में अचानक लापता हो गए। महाराज के पिपरिया से अचानक गायब होने की जानकारी भक्तों को लगी तो हडक़ंप मच गया। मामले की सूचना जीआरपी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी। इसके साथ ही सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेज भी खंगाले गए। इस बीच महाराज भुसावल में मिल गए है जिसके बाद भक्तों और पुलिस ने राहत की सांस ली।

जानकारी के मुताबिक रामनरेशाचार्य जी महाराज भोपाल से जबलपुर आने के लिए निकले थे, उनके साथ विशेष सुरक्षा दल भी था। सुबह उनके सुरक्षा स्टाफ ने सूचना दी कि पिपरिया रेलवे स्टेशन के बाद से स्वामी जी नहीं मिल रहे हैं। जिसके बाद भक्तों ने मामले की सूचना जीआरपी पुलिस को दी गई, पतासाजी शुरू की गई जिसके बाद महाराज भुसावल मेंं मिल गए। टीआई बलराम यादव का कहना है कि पिपरिया से लापता हुए संत महाराज भुसावल में मिल गए है वे गलत ट्रेन में चढ़ गए थे। जिसके चलते वह भुसावल पहुंच गए थे उनके मिलने के बाद सभी ने राहत की सांस ली।

 

Next Post

पुलिस का वाहन पलटा, प्रधान आरक्षम समेत चालक घायल

Thu Apr 24 , 2025
सिंगरौली। आज दिन गुरुवार को जिले का बरगवां क्षेत्र में दो सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं। एक ओर जहां बरगवां थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक उमेश विश्वकर्मा डगा क्षेत्र में किसी विवेचना के लिए जाते समय वाहन पलटने से घायल हो गए। वहीं डगा के समीप दो बाइक सवार समेत एक […]

You May Like