सितंबर माह के जीएसटीआर -3बी रिटर्न की अंतिम तिथि बढ़ाई जाए : चेंबर

ग्वालियर: सितंबर-2025 माह हेतु जीएसटीआर-3बी रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि जो कि 20 अक्टूबर है, उक्त तिथि को दीपावली के त्यौहार को ध्यान में रखते हुए 30 अक्टूबर किए जाने की माँग केन्द्रीय वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण को पत्र प्रेषित कर की गई है । चेंबर अध्यक्ष डॉ. प्रवीण अग्रवाल, संयुक्त अध्यक्ष हेमन्त गुप्ता, उपाध्यक्ष डॉ. राकेश अग्रवाल, मानसेवी सचिव दीपक अग्रवाल, मानसेवी संयुक्त सचिव पवन कुमार अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष संदीप नारायण अग्रवाल ने अवगत कराया है कि चूंकि इस बार संयोगवश इसी दिन देश का सबसे बड़ा और प्रमुख त्यौहार ‘दीपावली’ भी मनाई जा रही है ।

इस अवसर पर संपूर्ण व्यापारी समुदाय अपने पारंपरिक एवं धार्मिक कार्यों में संलग्न रहता है और अधिकांश प्रतिष्ठान बंद रहते हैं तथा लेखा व कर सलाहकार वर्ग भी अवकाश पर रहता है। पदाधिकारियों ने कहा है कि दीपोत्सव जैसे पर्व व उपरोक्त परिस्थितियों में व्यवसाईयों के लिए समय पर रिटर्न दाखिल करना अत्यन्त कठिन है । इस विषय पर इस गौरवशाली 120 वर्ष पुरानी संस्था को अनेक सदस्यों, व्यवसाई संगठनों सहित कर सलाहकारों से अनुरोध प्राप्त हुए हैं कि इस माह की रिटर्न की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाया जाए।

पदाधिकारियों ने माननीया केन्द्रीय वित्तमंत्री से माँग की है कि सितम्बर-2025 माह के जीएसटीआर-3बी रिटर्न की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर से बढ़ाकर 30 अक्टूबर अथवा अन्य कोई उपयुक्त तिथि निर्धारित की जाए, जिससे व्यापारी वर्ग बिना किसी कठिनाई के अपने कर दायित्वों का निर्वहन कर सके।

Next Post

रिटायर फौजी ने 8 साल के मासूम को किया अगवा

Fri Oct 17 , 2025
ग्वालियर: ग्वालियर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक रिटायर्ड फौजी ने 8 साल के मासूम बच्चे को कछुआ दिलाने के बहाने अगवा कर लिया. आरोपी नशे में धुत्त था और बच्चे को अपने साथ स्कूटर पर बैठाकर घर ले गया. मासूम जब अपने घर के […]

You May Like