इंदौर: देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डीएवीवी ने सीयूईटी (यूजी)-2026 के अंतर्गत कर्मचारी कोटे से प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय के आदेश के अनुसार कर्मचारियों, अधिकारियों, शिक्षकों और उनके आश्रितों को कर्मचारी कोटे के तहत प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए सीयूईटी (यूजी)-2026 परीक्षा देना अनिवार्य होगा.
प्रवेश के लिए वही अभ्यर्थी पात्र होंगे, जिन्होंने एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीयन पूरा किया है. अभ्यर्थियों को डीएवीवी की वेबसाइट पर उपलब्ध निर्धारित प्रपत्र में जानकारी भरकर सीयूईटी (यूजी)-2026 की मार्कशीट और एमपी ऑनलाइन पंजीयन की रसीद संलग्न कर आईआईपीएस में जमा करना होगी.
आवेदन जमा करने का समय सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है। आवेदन की अंतिम तिथि 27 जुलाई 2026 है. आवेदन जमा करने के बाद अभ्यर्थियों को उसकी प्रतिलिपि पर आवक संख्या प्राप्त करना अनिवार्य होगा. विश्वविद्यालय ने बताया कि काउंसलिंग की समय-सारिणी डीएवीवी की वेबसाइट पर जारी की जाएगी. अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि और समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होना होगा.
