भोपाल: कजलीखेड़ा इलाके में अवैध दूध डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले तीन दिन तक पुलिस रिमांड़ पर रहे आरोपियों को सोमवार को जेल भेज दिया गया. आरोपी गब्बर यादव, मुन्ना यादव और आसिफ से की गई पूछताछ में सप्लाई किए गए गोमांश से जुड़े अन्य तस्करों के बारे में ठोस जानकारी पुलिस को नहीं मिल सकी है.
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने आरोपियों की कॉल डिटेल भी निकाल ली है. कॉल डिटेल के आधार पर ही संदेहियों से पुलिस अब पूछताछ करेगी. गोकशी से जुड़े अन्य आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी का पुलिस दावा कर रही है. पुलिस इस मामले में जल्द ही आरोपी गब्बर की पत्नी से भी इस पूरे मामले में पूछताछ कर सकती है. आरोप है कि वह भी इस मामले में पति का साथ देती थी.
Next Post
इंडिया गठबंधन का 'वोट चोरी' के खिलाफ विशाल मार्च, सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका
Mon Oct 12 , 2026
नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर (वार्ता) इंडिया गठबंधन के नेताओं ने ‘वोट चोरी’ और चुनावी प्रक्रिया में अनियमितताओं को लेकर चुनाव आयोग तथा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए सोमवार को यहां बाराखंभा रोड से उच्चतम न्यायालय तक विशाल मार्च निकाला और शाम को शीर्ष […]

You May Like
-
12 months ago
बंगलादेश ने ऑस्ट्रेलिया को दी 199 रन की चुनौती