राजवाड़ा पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान, भजन-संगीत के साथ हुआ पोहा वितरण

इंदौर शहर के राजवाड़ा पर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के नेतृत्व में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 21 लाख पौधे लगाने का संकल्प लिया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। शुरुआत भजन-संगीत से हुई, जिसके बाद पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सभी से अपनी माँ के नाम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को पोहा का वितरण भी किया गया।

Next Post

एल.पी.जी सुरक्षा के लिए मंदसौर प्रशासन की बड़ी पहल

Sat Jul 11 , 2026
मंदसौर। उपभोक्ताओं को एल.पी.जी. गैस के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक करने और संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने एक अनोखी पहल शुरू की है। कार्यालय कलेक्टर (खाद्य) जिला मंदसौर द्वारा जारी एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, अब जिले के सभी गैस वितरण वाहनों में एक विशेष […]

You May Like