इंदौर से मांडू तक निकली कार बाइक रैली, 750 से अधिक लोगों ने दिया नशामुक्ति का संदेश

इंदौर: इंदौर पुलिस कमिश्नरेट के नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान के तहत रविवार को इंदौर से मांडू तक कार और बाइक रैली निकाली गई. रैली में 110 से अधिक कारों, 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स बाइकों और करीब 750 लोगों ने भाग लेकर युवाओं से नशे से दूर रहने तथा से नो टू ड्रग्स का संदेश दिया.श्याम टाटा मोटर्स और विभिन्न कार व बाइकर्स ग्रुप के सहयोग से आयोजित रैली को डीसीपी जोन 2 अमन सिंह राठौड़ ने बिचौली मर्दाना स्थित श्याम टाटा मोटर्स से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

रैली वर्ल्ड कप चौराहा, गीता भवन, रीगल चौराहा, राजवाड़ा, गंगवाल बस स्टैंड और धार रोड होते हुए मांडू पहुंची. इस दौरान वाहनों पर लगाए गए पोस्टर, बैनर और संदेश पट्टिकाओं के जरिए नागरिकों को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशामुक्त समाज के निर्माण में भागीदारी का संदेश दिया. कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (क्राइम) राजेश दंडोतिया सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे.

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान के माध्यम से युवाओं और आमजन को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जा रहा है. पुलिस सामाजिक संगठनों और नागरिकों की भागीदारी से लगातार ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर रही है, ताकि नशामुक्त और सुरक्षित समाज का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके.
अमन सिंह राठौड़, डीसीपी जोन 2

Next Post

मप्र में तीन आईपीएस अधिकारियों के तबादले, टीकमगढ़ और श्योपुर को मिले नए एसपी

Sun Jul 19 , 2026
भोपाल:मध्य प्रदेश सरकार ने आज भारतीय पुलिस सेवा के तीन अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी आदेश के अनुसार टीकमगढ़ और श्योपुर जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) में बदलाव किया गया है।तबादला सूची के तहत आईपीएस अधिकारी सुधीर अग्रवाल को टीकमगढ़ का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है जबकि […]

You May Like