
सतना:मैहर जिले के बदेरा थाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 48 घंटे में गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया।
थाना प्रभारी अभिषेक सिंह परिहार से प्राप्त जानकारी के अनुसार नाबालिग पीडिता द्वारा अपने परिजनों के साथ थाना पहुंचकर नाबालिग पीडिता द्वारा अपने परिजनों के साथ थाना बदेरा पहुंचकर आरोपी संतोष बुनकर निवासी ककरा के विरूध्द दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
पीडिता के द्वारा बताई गई घटना के आधार पर आरोपी के विरूध्द अपराध क्रमांक 291/25 धारा 65(1), 115(2), 351(3), 332(B), 64(2)(m) बीएनएस एवं धारा 4(2) पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना के संबंध में साक्ष्य संकलन कर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किये गये ,जिसमें बुधवार को पुलिस के द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
