5 दिन बाद मिली नाबालिग उसे भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार

सतना।शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की निवासी नाबालिग लडक़ी को पुलिस द्वारा 5 दिन बाद खोजकर परिजनों को सौंप दिया गया. वहीं लडक़ी को बहला फुसला कर भगाने वाले जबलपुर निवासी आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया.

सिटी कोतवाली थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी द्वारा थाने में इस बात की शिकायत दर्ज कराई गई थी कि उसकी नाबालिग बहन को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगा ले गया है. पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर जब जांच शुरु की गई तो संदेह की सूई कटंगा लोहार मोहल्ला थाना कैण्ट जबलपुर निवासी 31 वर्षीय मोनू रजक पिता स्व.अनिल पर जा टिकी. लिहाजा पुलिस टीम गठित करते हुए जबलपुर भेजा गया. जहां से नाबालिग लडक़ी को दस्तयाब कर लिया गया. इसके साथ ही नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाने वाले आरोपी मोनू रजक को भी गिरफ्तार कर लिया गया. पूर्व में दर्ज प्रकरण में धारा 87 का इजाफा करते हुए आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया.

Next Post

डेढ़ माह में दूसरे तेल गोदाम में आग 7 दमकलों ने पाया काबू

Fri Apr 25 , 2025
टीकमगढ। शहर के अंदर स्थित तेल गोदामों से खतरा बना हुआ है। गर्मी के मौसम में यह तेल गोदाम घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। शहर में डेढ़ माह के भीतर दूसरे तेल गोदाम में अचानक आगजनी की घटना हो गई। आग पर काबू पाने के लिए घंटों मशक्कत करनी […]

You May Like