आरटीओ ने किया निरीक्षण, कल से छत्रपति शिवाजी बस स्टैंड से शुरू होगा बसों का संचालन

इटारसी। शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। शुक्रवार शाम आरटीओ रिंकू शर्मा ने नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, एसडीएम नीलेश शर्मा, एसडीओपी वीरेंद्र मिश्र, सीएमओ रितु मेहरा और उपयंत्री आदित्य पांडे के साथ पुरानी इटारसी स्थित छत्रपति शिवाजी बस स्टैंड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आरटीओ ने स्पष्ट किया कि 1 फरवरी से बसों का संचालन अनिवार्य रूप से इसी स्टैंड से प्रारंभ हो जाएगा।

नियमों की अनदेखी पर होगी सख्त कार्रवाई: आरटीओ रिंकू शर्मा ने बस संचालकों को कड़े शब्दों में चेतावनी दी है:

रूट का कड़ाई से पालन: अब बसें बाजार क्षेत्र में मौजूद पुराने बस स्टैंड पर नहीं जाएंगी।

ओवरब्रिज पर नो-स्टॉपेज: ओवरब्रिज पर बसों का स्टॉपेज पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

तत्काल कार्रवाई: नियमों का उल्लंघन करने वाले बस संचालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। शुरुआती दिनों में आरटीओ का स्टाफ मौके पर तैनात रहेगा ताकि व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

विधायक के निर्देशों पर अमल:

यह निर्णय विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा द्वारा 27 जनवरी को आयोजित बैठक में दिए गए निर्देशों के बाद लिया गया है। विधायक ने स्पष्ट किया था कि जनहित में 1 फरवरी से नए बस स्टैंड का संचालन शुरू किया जाना है। आरटीओ का कहना है कि संचालन के दौरान आने वाली छोटी-मोटी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया जाएगा।

 

 

Next Post

स्कूल खातों से 14 लाख के गबन में बैंक कैशियर को 5 साल का कठोर कारावास

Sat Jan 31 , 2026
इटारसी। बैंक ऑफ बड़ौदा की नेहरूगंज शाखा के पूर्व कैशियर योगेश दहाट को वित्तीय अनियमितताओं और गबन के मामले में न्यायालय ने सजा सुनाई है। प्रथम अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अनीता खजूरिया की अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए 5 वर्ष के कठोर कारावास और अर्थदंड से दंडित किया। […]

You May Like