डेढ़ माह में दूसरे तेल गोदाम में आग 7 दमकलों ने पाया काबू

टीकमगढ। शहर के अंदर स्थित तेल गोदामों से खतरा बना हुआ है। गर्मी के मौसम में यह तेल गोदाम घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। शहर में डेढ़ माह के भीतर दूसरे तेल गोदाम में अचानक आगजनी की घटना हो गई। आग पर काबू पाने के लिए घंटों मशक्कत करनी पड़ी। पहले भी मठोले साहू की ऑयल मील में आग लग चुकी है। अब तेल के गोदाम में आगजनी हुई है। शहर के बीचों-बीचों बने कई गोदामों से खतरा बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक गणेश ऑयल मिल में सुबह करीब 6.15 बजे आग लगी थी। करीब 7 बजे तक पूरा प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया। तहसीलदार अरविंद यादव ने बताया कि सुबह तकरीबन 11.15 तक आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। आग को पूरी तरह से बुझाने में करीब 4 घंटे का समय लगा। बताया गया है कि गोदाम में करीब 50 टन तेल का स्टॉक था। काफी तेल सुरक्षित तरीके से बाहर निकाल लिया गया। गोदाम के मालिक ऋषि साहू ने हादसे में करीब 50 लाख रुपए का नुकसान बताया है। तहसीलदार का कहना है कि गोदाम में कच्चा माल, खाली डिब्बे और खाली बोरियों का बारदाना अलग-अलग जगह रखा था। जिससे आग पर काबू पाने में कम समय लगा। वहीं इस आगजनी को घटना को लेकर एसडीएम लोकेंद्र सिंह ने बताया कि आज सुबह जैसे ही ऑयल मिल में आग लगने की सूचना मिली तो तुरंत मौके पर पहुंचे। कलेक्टर और एसपी भी जानकारी लगते ही घटनास्थल पर पहुंच गए। नगर पालिका सीएमओ को तुरंत सूचना देकर आसपास की 7 दमकल टीमों को बुलाया गया। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।

Next Post

काली पट्टी बांधकर जुमा की नमाज़ अदा की

Fri Apr 25 , 2025
ग्वालियर। पहलगाम में हुए आतंकी हमले कें खिलाफ हनुमान चौराहा मस्जिद में इमाम काउंसिल के अध्यक्ष एवं पेश इमाम हाफिज इस्माईल चिश्ती और वरिष्ठ समाज सेवी सादिक खान मेव शानू की रहनुमाई में काली पट्टी बांधकर जुमा की नमाज़ के बाद पहलगाम में मारे गए लोगों के लिए दुआ की […]

You May Like